logo

राष्ट्रपति से मिलकर 1932 खतियान और सरना धर्म कोड मांगेंगे महागठबंधन के नेता, झामुमो ने लिखा पत्र

नगलद्2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह और उनके साथ करीब 50 लोग ऐसे हैं जो राष्ट्रपति से मिलकर झारखंड के कई मुद्दों पर उनसे गहन चर्चा करना चाहते हैं। उन्होंने लेटर में लिखा भी है कि मैं 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से अनुरोध प्रस्तुत करने का अवसर चाहता हूं। उस 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में झारखंड के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। हम सभी भारत की राष्ट्रपति से मिलकर  कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जानकारी देना चाहते हैं। जैसे सरना कोड, एससी/एसटी और ओबीसी आरक्षण और झारखंड की 1932 की स्थानीय नीति। ऐसे में सचिव से समय की मांग की गई है कि आप हमें राष्ट्रपति से मिलने का कुछ मिनट प्रदान करने की कृपा करें।