logo

रांची में अहले सुबह कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 3 हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

वपोोी2.jpg

रांची
रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में मंगलवार सुबह अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ओटीसी मैदान के बगल में हुई, जहां भार्गव सिंह मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन अपराधी मौके पर पहुंचे और भार्गव सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद अपराधी तेजी से भाग निकले। गोली भार्गव सिंह के दाईं तरफ सीने में लगी। घायल हालत में उन्हें पहले सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पारस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी का रहने वाले थे। वह गोल्डन सिटी इंडिया नाम से कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालित करते थे। 


 

Tags - Ranchi murder case land businessman shot dead Pandra OP firing Bhargav Singh murder OTC ground shooting Jharkhand crime news Ranchi crime update