logo

रांची के उत्तम ज्वेलर्स में चोरी की वारदात, नाइट गार्ड को बंधक बनाकर जेवरात ले गए चोर

हूूो1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के बेड़ो में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। स्थानीय बाजार स्थित उत्तम ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान की सुरक्षा में तैनात नाइट गार्ड को बंधक बना दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। देर रात चोर दुकान के पीछे से घुसे और शटर तोड़कर अंदर दाख़िल हुए। चोरी की वारदात इतनी सुनियोजित थी कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी गए जेवरात की कीमत लाखों में बताई जा रही है। ये घटना तड़के 3.30 बजे की है।