द फॉलोअप डेस्क, रांची
श्रम मंत्री संजय प्र. यादव ने सोमवार को राजद प्रदेश कार्यालय में राज्य के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीढ़ होते हैं।
मंत्री ने पार्टी की विचारधारा और सुप्रीमो लालू यादव तथा तेजस्वी यादव की नीतियों से प्रेरित होकर राजद का समर्थन बढ़ने की बात की। उन्होंने यह भी बताया कि हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनने के बाद लोगों में एक नई आशा जागी है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा किया जाए।
मंत्री की सक्रियता से राजद को कई क्षेत्रों में सफलता मिल रही
राजद महासचिव कैलाश यादव ने मंत्री संजय यादव के कार्यशैली की सराहना करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी में उत्साह बढ़ा है। मंत्री की सक्रियता से राजद को कई क्षेत्रों में सफलता मिल रही है। इस दौरान मंत्री संजय प्र. यादव ने बताया कि वे लगातार राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।
विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने में भी जुटे हैं। मंत्री संजय प्र. यादव के इस सक्रिय प्रयासों से कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास बढ़ा है।