द फॉलोअप डेस्क
रांची के कांके थाना क्षेत्र के जगतपुरम स्थित कुप्पुस्वामी रेस्टोरेंट के संचालक शंकर नारायण नायर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक के ऊपर कर्ज का बोझ था और इसी वजह से वह लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थे। परिजनों ने बताया कि सुबह जब शंकर नारायण ने दरवाजा नहीं खोला, तो उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा कि वह फांसी से लटका हुआ हैं। कांके थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि कर रही हैं। बता दें कि, मृतक केरल का रहने वाला था।
