logo

रांची महानगर कांग्रेस की बैठक, कुमार राजा बोले- सोशल ब्रिजिंग होगा मजबूत, सरकार को सुलभ बनाना हमारी जिम्मेदारी

kuamr_raja_congress_ranchi.jpg

रांची
रांची महानगर कांग्रेस के नै कमेटी की आज पहली बैठक हुई. इसमें नई टीम के सभी सदस्य मौजूद थे. महानगर अध्यक्ष कुमार राजा के अध्यक्षता में यह बैठक हुई. इसे लेकर कुमार राजा ने कहा कि आज सभी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. हमने यू ही नहीं नई कमेटी का गठन किया. सभी से बात करके इसके बाद लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

सोशल ब्रिजिंग होगा मजबूत, सरकार को सुलभ बनाना हमारी जिमीदारी
कुमार राजा ने आगे बताया कि कही न कही हम लोगों तक पहुंच नहीं पा रहे थे. हमें जहां तक पहुंचना चाहिए थे वहां तक हम नहीं पहुंच पा रहे थे. ऐसे में अब सोशल ब्रिजिंग को मजबूत किया जाएगा. नई कमेटी इसपर विशेष ध्यान देगी. ऐसे में आने वाले समय में संगठन और मजबूत होगा. हम सरकार में है तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम सरकार को कैसे सुलभ बनाये. खासकर उनके लिए जो सरकार तक अपनी बात नहीं पहुंचा सकते. हम उनके लिए सदैव खड़े है. 24 घंटे जनता के लिए हमारे दरवाजे खुले है. 
निकाय चुनाव में अच्छा रहा प्रदर्शन
कुमार राजा ने आगे बताया कि इस बार रांची नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा. हमें 1,43,306 वोट मिले. हम कुछ ही वोटों के अंतर से हारे. इससे पहले हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था. लेकिन इस बार के चुनाव में हमने साबित कर दिया कि पार्टी मजबूती से काम कर रही है. नई कमेटी इस मजबूती को बढ़ाएगी. रांची में हमारा संगठन और भी मजबूत होगा. 

 

Tags - ranchi Congress Congress ranchi news ranchi Congress updates kumar Raja News kumar Raja Congress Ranchi Congress Meeting Social Bridging Government of Congress iN jharkhand jharkhand Updates latest jharkhand news Congress Ranchi