logo

कोहली–पंत ने धोनी के घर पर किया डिनर, माही ने खुद ड्राइव कर विराट को घुमाया

नगीोू2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची स्थित धुर्वा के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम के सभी खिलाड़ी रांची पहुंच गए हैं। गुरुवार रात करीब 8:45 बजे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और ऋषभ पंत, दलादली स्थित पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आवास पहुंचे। दोनों खिलाड़ी अलग-अलग कार से पहुंचे थे। धोनी के घर के बाहर जैसे ही उनकी गाड़ियाँ पहुंचीं, वहां मौजूद फैंस उन्हें देखने उमड़ पड़े। कोहली और पंत लगभग दो घंटे धोनी के घर में रुके और उनके परिवार के साथ डिनर किया। बाद में एमएस धोनी खुद गाड़ी चलाकर विराट कोहली को बाहर छोड़ने आए।

इधर, मैच से पहले दोनों टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। भारतीय खिलाड़ियों ने नेट में काफी समय बिताया और बल्लेबाजी व फील्डिंग की कड़ी प्रैक्टिस की। प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली ने बैक-फुट पंच, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर पुल शॉट और स्पिनर्स के खिलाफ कवर ड्राइव पर विशेष ध्यान दिया। वहीं, रोहित शर्मा ने स्विंग गेंदों पर फ्रंट-फुट डिफेंस, पिकअप पुल और स्लॉग स्वीप की कई बार प्रैक्टिस की। स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट प्रशंसकों ने खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र का भरपूर आनंद उठाया।