logo

कड़िया मुंडा अस्पताल में भर्ती, जे.पी. नड्डा ने फोन पर ली सेहत की जानकारी

kariya2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता और पद्मभूषण सम्मानित कड़िया मुंडा को सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने फोन कर उनकी सेहत की जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक कड़िया मुंडा की तबीयत में पहले की अपेक्षा अब सुधार है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।