logo

JSSC- CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई तेज, 2 अधिकारियों से 2 दिन पूछताछ के बाद जेल भेजा

JSSC- CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई तेज, 2 अधिकारियों से 2 दिन पूछताछ के बाद जेल भेजा

रांची 
JSSC की ओर से आयोजित स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2023 में हुई कथित अनियमितता और पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में CID ने रिमांड पर लिए गए दो अधिकारियों से दो दिनों तक कड़ी पूछताछ की और फिर उन्हें वापस जेल भेज दिया। जिन दो अधिकारियों को CID ने रिमांड पर लिया था, उनमें धनबाद के श्यामली होटल, नवाडीह, डुप्लेक्स सनशाइन अपार्टमेंट निवासी दीपक कुमार और धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के रोआम धड़किड़ो निवासी विजय कुमार तिवारी शामिल हैं। इन दोनों अधिकारियों को 28 अगस्त को दो अन्य सफल अभ्यर्थियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

परीक्षा में सेटिंग कराने वाले सिंडिकेट को लेकर पूछताछ की
मिली खबर के अनुसार, CID ने दो दिनों की रिमांड के दौरान दोनों अधिकारियों से परीक्षा में सेटिंग कराने वाले सिंडिकेट को लेकर पूछताछ की। जांच अधिकारियों ने मुख्य रूप से इन बातों की जानकारी लेने की कोशिश की कि परीक्षा पास कराने के एवज में किस एजेंट या दलाल को कितने पैसे दिए गए? वे किन-किन लोगों के सीधे संपर्क में थे? इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें किसकी प्रशासनिक या बाहरी मदद मिली? CID ने सभी बयानों को दर्ज कर लिया है। अब इसके आधार पर आगे की जांच होगी।

Tags - JSSC CGL Paper Leak CID Investigation Jharkhand Exam Scam