logo

"बुरे दिनों का आम पेट्रोल अच्छे दिनों में प्रीमियम और तिगुनी दाम का हुआ", नितिन गडकरी पर झामुमो का तंज

gadkari2.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यदि आप ई-20 का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसका समाधान तलाशते हैं। उन्होंने कहा कि एथनॉल की जगह आपको अधिक कीमत पर प्रीमियम पेट्रोल खरीदना होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसपर तंज किया है। झामुमो ने कहा कि बुरे दिनों में जो आम पेट्रोल थी, वह भाजपा के अच्छे दिनों में प्रीमियम और तिगुनी दाम की हो चुकी है। झामुमो ने आगे लिखा कि भाजपा हटाओ-महंगाई भगाओ। 

 

नितिन गडकरी के ये बयान सुर्खियों में
इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नितिन गडकरी के उड़ने वाली बस लाने वाली बात पर भी तंज किया था। दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि वह ट्रांसपोर्टेशन में नई तकनीक हमेशा लेकर आए हैं। वह पानी में उतरने वाला हवाई जहाज लाए थे, और अब हवा में उड़ने वाली बस लाने की योजना है। इस बयान पर तंज करते हुए झामुमो ने कहा था कि हवा में उड़ने वाली बस एथनॉल से नहीं चलेगी नहीं। कहीं वह भी बाकी गाड़ियों की तरह हवा में झटका खाने ना लग जाये। 

देश में ई-20 पेट्रोल पर छिड़ गई है बहस
गौरतलब है कि देश में इस समय ई-20 पेट्रोल को लेकर बहस छिड़ी है। लोगों की शिकायत है कि एथनॉल के प्रयोग से गाड़ियों का माइलेज घट गया है और इंजन में खराबी आ रही है। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों  ने ऐसी शिकायत की है। हालांकि, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का मानना है कि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि ई-20 के इस्तेमाल से माइलेज कम होता है या गाड़ी का इंजन खराब होता है। इसी बीच नितिन गडकरी ने कहा था कि यदि आप ई-20 का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो हमारे पास इसका समाधान है कि आप प्रीमियम पेट्रोल के लिए अधिक कीमत चुकाएं। 
 

Tags - Jharkhand NewsEthanolE 20PetrolNitin Gadkari