रांची
मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन के बाद रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कैम्प कार्यालय में एक अजीब तरह की सुनापन दिखाई पड़ने लगा है। कार्यालय में बैठे नेता और कर्मी शोकाकुल हैं। झामुमो के झंडे को दिवंगत सुदिव्य सोनू के सम्मान में झुका दिया गया है। नियमों के तहत किसी वरिष्ठ नेता या पदाधिकारी के निधन पर सम्मान प्रकट करने के लिए पार्टी कार्यालयों पर लगे दल के झंडे को झुका दिया जाता है। इसी परंपरा के तहत झामुमो कैंप कार्यालय में भी पार्टी का ध्वज झुका दिया गया है। उनके निधन पर पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बता रहे हैं। झामुमो कैम्प कार्यालय का माहौल गमगीन है।
.jpeg)