logo

साहेबगंज में JMM की बूथ स्तरीय बैठक, 'कोई मतदाता न छूटे'; कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के कड़े निर्देश

WhatsApp_Image_2026-06-12_at_6_22_19_PM.jpeg

साहेबगंज 
आज साहेबगंज के टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा  की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक जिला अध्यक्ष अरुण सिंह जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। समेत कई शीर्ष नेताओं और स्थानीय विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में 'कोई मतदाता न छूटे' का दृढ़ संकल्प लेते हुए नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के प्रति बेहद सतर्क और सक्रिय रहने के कड़े निर्देश दिए, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में शीर्ष नेताओं और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में माननीय केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता  विनोद पांडेय जी, माननीय केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा जी, माननीय सांसद  विजय कुमार हांसदा जी, राजमहल विधायक एमटी राजा जी, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन जी तथा जिला सचिव सुरेश टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी जी, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेंब्रम जी, केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा जी, जिला परिषद अध्यक्ष मती मोनिका किस्कू जी, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान जी, नगर पंचायत अध्यक्ष किताबुदीन शेख जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
'कोई मतदाता न छूटे' का संकल्प
बैठक के दौरान आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में BLA-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के प्रति सतर्क एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया, ताकि किसी भी पात्र पुरुष या महिला मतदाता का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से न छूटे या कटे।
 

Tags - Jharkhand Mukti Morcha JMM Sahebganj meeting Booth level workers meeting JMM BLA 2 meeting