रांची
झारखंड (Jharkhand) में अगले दो दिनों (Next Two Days) तक मौसम (Weather) में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 10 और 11 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों (Various Districts) में कहीं-कहीं हल्की बारिश (Light Rainfall) और मेघ गर्जन (Thunder) की संभावना जताई है। वहीं, सुबह के समय (Morning Hours) कोहरा (Fog) और कुहासा (Mist) छाए रहने के भी आसार हैं।

इन 15 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर को राज्य के 15 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इनमें गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। वहीं, 11 नवंबर को 9 जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इनमें देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

