द फॉलोअप डेस्क, रांची:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है। झारखंड से राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया है। नितिन नबीन की इस टीम में 16 राष्ट्रीय मंत्री, 1 राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और 1 सह-कोषाध्यक्ष है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में राष्ट्रीय मंत्री के रूप में मध्य प्रदेश के कविता पाटीदार, केरलम से के सुरेंद्रन, यूपी से भोला सिंह, झारखंड से प्रदीप वर्मा, गुजरात से जगदीश ईश्वरभाई पटेल, दिल्ली से संदीप पाठ, नागालैंड से फांगनोन कोन्याक, यूपी से संगीता यादव, केरलम से अनिल एंटनी, तमिलनाडु से डॉ. एम वेंकटेशन, पश्चिम बंगाल से मनोज तिग्गा, बिहार से सिद्धार्थ शंभू, दिल्ली से डॉ. स्वदेश सिंह, असम से मृगांका देववर्मन, गुजरात से रोहन गुप्ता, दिल्ली से जयप्रकाश हैं।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राजस्थान से राजेश मंगल शामिल हैं।
नई टीम को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामना
नई टीम का ऐलान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अनुभव और उर्जा से समृद्ध यह टीम पीएम मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। नितिन नबीन ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और सशक्त बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 17, 2026
अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव… pic.twitter.com/bvSxIZIRtW