logo

झारखंड में अगले 2 दिन आंधी–बारिश और वज्रपात का अलर्ट

WhatsApp_Image_2026-05-05_at_6_53_13_PM.jpeg

रांची 

रांची समेत झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसी बीच मंगलवार रात हुई अच्छी बारिश से पूरे राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में करीब 5 डिग्री की कमी आई है, जबकि राज्य के अधिकांश जिलों में 3 से 5 डिग्री तक तापमान नीचे चला गया है।


गरज-चमक के साथ बारिश, तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रांची समेत अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यह बदलाव राज्य के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और नम हवाओं के कारण हो रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रांची में 50.2 मिमी, जबकि बोकारो के तेनुघाट में सबसे अधिक 82.2 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम में 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण राज्य के लगभग सभी जिलों के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री घटकर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।6–10 मई तक येलो अलर्ट, बारिश-वज्रपात और तेज हवा के आसार
मौसम विभाग ने 6 से 10 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश हो सकती है और वज्रपात की भी आशंका है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। हालांकि, दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है। मंगलवार को विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा—रांची 29.4 डिग्री, जमशेदपुर 34.2 डिग्री, मेदिनीनगर 34.0 डिग्री, बोकारो 32.5 डिग्री, चाईबासा 32.4 डिग्री, कोडरमा 31.4 डिग्री, गुमला 30.9 डिग्री, हजारीबाग 30.7 डिग्री, लातेहार 28.2 डिग्री, लोहरदगा 28.4 डिग्री और खूंटी 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags - Jharkhand weather Ranchi rain Yellow alert Thunderstorm alert Temperature drop