logo

झारखंड में हीटवेव पर एक्शन प्लान लागू, 26 अप्रैल से 14 जिलों में बारिश; 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा

तदद4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों और स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल तैयारी तेज करने का निर्देश दिया है। साथ ही एक विस्तृत हीट एक्शन प्लान लागू करने को कहा गया है, ताकि संभावित संकट से निपटने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें।


अलग-अलग अलर्ट के आधार पर तैयारी के निर्देश
मौसम विभाग की ओर से जारी हीटवेव चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए जिलों को रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट के आधार पर अलग-अलग स्तर की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य यह है कि स्थिति गंभीर होने से पहले ही बचाव और राहत कार्य प्रभावी ढंग से किए जा सकें और लोगों को गर्मी के प्रकोप से सुरक्षित रखा जा सके।

बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत
हालांकि राहत की खबर यह है कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में शनिवार से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं 26 और 27 अप्रैल के लिए 14 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 28 से 30 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

 

Tags - Jharkhand news Heatwave Weather update IMD Ranchi Rain alert Summer news India weather