logo

प्रधानमंत्री की अपील का असर झारखंड में, राज्यपाल ने घटाई कारकेड की गाड़ियों की संख्या

santosh_gangwar_jpg.jpeg

रांची 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल के बचत और ईंधन संरक्षण की अपील का असर अब झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बड़ा निर्णय लेते हुए अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाने की घोषणा की है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने लोक भवन, झारखंड में अपने कारकेड में शामिल वाहनों की संख्या घटाकर अब केवल 4 गाड़ियां करने का निर्णय लिया है।

जनप्रतिनिधियों और सरकारी पदाधिकारियों से भी अपील की

यह कदम ईंधन संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और सरकारी पदाधिकारियों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें और ऊर्जा संरक्षण के इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। राज्यपाल के इस निर्णय को प्रशासनिक स्तर पर एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Tags - Petrol Diesel Saving Jharkhand Governor Lok Bhavan Jharkhandnarendra modi santosh kumar gangwar