द फॉलोअप डेस्क
राज्य की सियासत और कानूनी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आयी है। झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन के पद से इस्तीफे की खबर है। इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजीव रंजन पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार में महाधिवक्ता थे। नजरें अब सरकार के अगले कदम पर, क्योंकि महाधिवक्ता का पद राज्य की कानूनी रणनीति में बेहद अहम माना जाता है।
