logo

नियुक्ति नियमावली में संशोधन का विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए झारखंड के वनरक्षी

नियुक्ति नियमावली में संशोधन का विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए झारखंड के वनरक्षी

रांची : झारखंड के वन विभाग के वनरक्षी शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। राज्यभर से वनरक्षक अपने क्षेत्र और जंगल को छोड़कर अपने-अपने जिला और जोनल मुख्यालय में इकट्ठे हुए और झारखंड अवर क्षेत्र कर्मी नियुक्ति नियमावली 2024 का एक स्वर में पुरजोर विरोध किया वनरक्षियों का कहना है कि इस नियुक्ति नियमावली में जो लाभकारी संशोधन किया गया है उसको वापस लेना होगा तथा वनपाल के पद पर शत- प्रतिशत प्रोन्नति कार्यरत वनरक्षियों को देनी होगी। पलामू जोनल मुख्यालय के धरना स्थल पर पलामू रीजन के सभी साथी उपस्थित हुए मौके पर राज्य के संयुक्त मंत्री पंकज पाठक, जोनल मंत्री रौशन सिंह लातेहार जिला मंत्री साकेत पांडे और सभी जिला तथा जोन के संघीय पदाधिकारी के साथ सभी साथी उपस्थित रहे।