logo

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडे रांची पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने ऐसे किया स्वागत

0c1c0519-9670-426a-9acc-65a355f8e808.jpg

रांची: 

झारखंड के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी शनिवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रांची पहुंचने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद अविनाश पांडेय गेस्ट हाउस गये। गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद वो कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। 

कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडे का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में मांडर विधायक और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय के लोगों ने परंपरागत रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया। इस दौरान बंधु तिर्की काफी सक्रिय दिखे। 

पार्टी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे प्रभारी
अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक अविनाश पांडे शनिवार को प्रदेश के कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। विधायकों से वार्ता करेंगे। झारखंड की राजनीति में क्या चल रहा इसका अपडेट लेंगे। विधायकों की राय जानेंगे और इसके बाद कांग्रेस पार्टी में नए सिरे से जान फूंकने की कवायद शुरू होगी। कांग्रेस के सभी विधायक रांची पहुंचे हैं। सभी अपनी बात प्रभारी के पास अपनी बात रखना चाहते हैं। 

आरपीएन सिंह के जाने से खाली हुआ था प्रभारी पद
गौरतलब है कि हाल ही में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व  केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उसी दिन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। कहा कि उन्होंने 32 साल पहले जिस कांग्रेस पार्टी में अपनी सियासी पारी शुरू की थी वो अपनी विचारधारा से भटक गई है। उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण करना चाहते हैं। कयास हैं कि उनको पडरौना से चुनाव लड़वाया जा सकता है।