logo

जामताड़ा : मिहिजाम-रूपनारायणपुर बॉर्डर पर टोल टैक्स वसूली बंद, बंगाल चुनाव परिणाम का असर

ूदतत4.jpg

दीपक झा/जामताड़ा
बंगाल में भाजपा की जीत के बाद झारखंड और बंगाल की सीमा पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मिहिजाम और पश्चिम बंगाल के रूपनारायणपुर के बीच स्थित बॉर्डर पर संचालित होने वाला अस्थाई टोल टैक्स नाका पूरी तरह बंद हो गया है।​ मंगलवार सुबह से ही झारखंड की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी और चार पहिया वाहन बिना किसी रोक-टोक और टोल दिए पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह टोल नाका कल (सोमवार) से ही अचानक बंद हो गया था। जहाँ पहले वाहनों की लंबी कतारें और वसूली की गहमागहमी रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। 


टोल ऑफिस पर भाजपा का झंडा
​इस पूरे घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प बात यह है कि बंद पड़े अस्थाई टोल टैक्स कार्यालय पर भाजपा का झंडा लगा दिया गया है। कार्यालय की स्थिति अब जर्जर दिखाई दे रही है; मौके पर कई कुर्सियां टूटी हुई अवस्था में मिलीं और कर्मचारी नदारद रहे।


​स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
​इलाके के ग्रामीणों और वाहन चालकों का मानना है कि बंगाल में भाजपा की जीत के बाद राजनीतिक समीकरण बदलते ही इस टोल को बंद कर दिया गया है। पहले इस नाके पर चारपहिया और बड़े व्यावसायिक वाहनों से अनिवार्य रूप से वसूली की जाती थी, जिससे चालक अक्सर परेशान रहते थे। फिलहाल, इस टोल के बंद होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है, हालांकि इसके आधिकारिक रूप से बंद होने को लेकर विभाग की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।


 

Tags - JharkhandNews BengalBorder TollTaxUpdate TransportNews BreakingNews