द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
MMDRA SIR News: झारखंड विधानसभा से हेमंत सोरेन की सरकार ने पहले भी केंद्रीय कानूनों के विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेज चुकी है। उनमें जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड को शामिल करने के अलावा आरक्षण की सीमा को बढ़ा कर 77 फीसदी करने और खतियान आधारित स्थानीय नीति तय करने का प्रस्ताव शामिल है। 11 नवंबर 2020 को राज्य सरकार ने विधानसभा से सरना धर्म कोड को लेकर प्रस्ताव पारित किया था, जबकि 11 नवंबर 2022 को आरक्षण बढ़ाने और 1932 के खतियान को स्थानीय नीति का आधार बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। हालांकि इन प्रस्तावों का एक दिलचस्प पहलू यह रहा कि विधानसभा में चर्चा के दौरान विपक्षी भाजपा ने विरोध की रणनीति त्याग कर समर्थन पर उतर आयी थी। क्योंकि भाजपा सीधे तौर पर सरना धर्म कोड, आरक्षण बढ़ाने और स्थानीय नीति का आधार 1932 करने के विरोध से बचती रही है। लेकिन विधानसभा से पारित तीनों ही प्रस्ताव धूल फांक रही है। 25 और 26 नवंबर 2026 को फिर हेमंत सोरेन की सरकार ने एमएमडीआरए और एसआईआर के विरोध में चर्चा और प्रस्ताव कराने जा रही है।

अब तक जनगणना परिपत्र में सरना धर्म कोड का कॉलम शामिल नहीं हो सका। उसी तरह स्थानीयता में 1932 के खतियान को आधार और आरक्षण की सीमा को 77 फीसदी करने के लिए इसे संविधान की 9 वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी अनसुनी है। केंद्र सरकार ने इन दोनों ही मुद्दों पर कोई विशेष पहल नहीं की। मामला ज्यों कि त्यों है। आरक्षण बढ़ाने के प्रस्ताव में पिछड़ों के आरक्षण को 14 से 27, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को 26 से 28 और अनुसूचित जाति के आरक्षण को 10 से बढ़ा कर 12 फीसदी करने की मांग है। इन दोनों विषयों को संविधान की 9 वीं अनुसूची में शामिल कर संरक्षण देने की मांग है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण की सीमा को बढ़ाने संबंधी विभिन्न राज्यों के फैसलों को कुछ शर्तों के साथ टर्न डाउन कर चुका है।
.jpeg)
अब राज्य सरकार एमएमडीआर एक्ट में किए गए संशोधन को वापस लेने और एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करने जा रही है। प्रश्न यह है कि केंद्रीय कानून में राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले हस्तक्षेप, यहां भी प्रभावी होंगे। तर्क की कसौटी पर संविधान सम्मत होगा, जवाब नकारात्मक ही मिलेगा। इसलिए एमएमडीआरए एक्ट और एसआईआर पर विधानसभा से पारित होने वाले प्रस्ताव राजनीतिक बहस तक ही सीमित रह जाने की संभावना ज्यादा है। हां इन दोनों विषयों पर विधानसभा में होने वाली बहस जरूर चर्चा का विषय बनेगी और राज्य के आम मतदाताओं को पक्ष विपक्ष के तर्क को जज करने का जरूर मौका मिलेगा।
