logo

Ranchi : JDU के जफर कमाल का निधन, डेंगू से थे पीड़ित 

JDU के जफर कमाल का निधन, डेंगू से थे पीड़ित 

रांचीः 
जदयू के प्रदेश मीडिया प्रभारी जफर कमाल का रविवार को निधन हो गया। वे डेंगू से पीड़ित थे। उनके निधन पर सांसद खीरू महतो ने कहा कि जफर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही जनता दल के समर्पित सिपाही थे। प्रदेश प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने उनके परिजनों से फोन पर बात की। पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, प्रवक्ता सागर कुमार ने भी उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। 


बचाने का हर संभव प्रयास किया गया 
जफर कमाल के निधन पर कई लोगों ने शोक जताया है। जदयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने बताया कि जफर कमाल डेंगू से पीड़ित थे। बीमार होने पर पहले उन्हें अंजुमन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद राज अस्पताल और हेल्थ प्वाइंट में भर्ती कराया गया था। ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें इरबा स्थित मेंदाता अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। 


जताया शोक 
शोक जतानेवालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब जमील, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, भगवान सिंह, संजय सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता धनंजय सिन्हा, प्रवक्ता सागर कुमार, महिला अध्यक्षा आशा शर्मा, प्रदेश सचिव बैद्यनाथ पासवान, कार्यालय प्रभारी रामजी प्रसाद आदि शामिल हैं.