logo

जामताड़ा : दुकान पर बैठकर पान, चॉकलेट और बिस्कुट क्यों बेचने लगे जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी

drirfanansari.jpg

जामताड़ा: 

कांग्रेस से जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में अजूबा काम किया। चिकित्सक का पेशा छोड़ राजनीति में आए इरफान अंसारी रविवार को जामताड़ा में भाजपा पर जमकर बरसे। विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा उद्योगपतियों के हाथ का खिलौना हो कर रह गई है। भाजपा को देश की जनता कr फिक्र नहीं है।

डॉ. अंसारी ने भारतीय जनता पर साधा निशाना
डॉ. अंसारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ अडानी और अंबानी की झोली भरने में लगी है। पांच सौ रुपए का गैस सिलिंडर एक हजार रुपए से ज्यादा में मिल रहा है, पेट्रोल सौ रुपए से ज्यादा में बिक रहा है, सरसो तेल का दाम भी आसमान छू रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद बता स्वतः सभी चीजों पर दाम बढ़ जाता है।

बाजार पर केंद्र सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया
विधायक अंसारी ने दावा किया कि केंद्र सरकार का बाजार पर नियंत्रण नहीं है। सभी व्यवसायी अपने मन मुताबिक सामानों पर दर तय कर रहे हैं इन्हें सरकार नाम से कोई भय नहीं है। इसके पीछे कारण यह है कि केंद्र सरकार महंगाई बढ़ाने के एवज में बड़े पैमाने पर व्यवसायियों से पैसे ऐथ रही है जिससे व्यापारी मजबूर होकर जनता से ज्यादा दाम पर सामान बेच रहे हैं।

केंद्र के अधिकारियों मंत्रियों की बात नहीं सुनते हैं
विधायक अंसारी यह भी कहते हैं कि केंद्र सरकार महंगाई तो बढ़ाती जा रही है साथ में तत्कालीन सरकार द्वारा बनाए गए तमाम जनहित की सरकारी चीजों को धड़ल्ले से बेच भी रही है इससे देश को भारी नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार में ज्यादातर नव सीखुवे और कम पढ़े लिखे लोग शामिल है जिसके कारण केंद्र के अधिकारी उनके बातों को नहीं सुनते जिसके कारण देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न होने जैसा लग रहा है।

पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरी देने की योजना नहीं
विधायक अंसारी ने यह भी कहा कि पढ़े-लिखे लोग को नौकरी देने की कोई योजना केंद्र सरकार के पास नहीं है तो वह क्या करेंगे हमारे ही तरह वह पान भेजेंगे अगर सरकार के पास थोड़ी भी शर्म है तो तत्काल महंगाई पर रोक लगाएं और युवाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु कोई ठोस पहल जारी करें। अगर केंद्र सरकार ऐसा नहीं करती तो इरफान अंसारी अब चुप बैठने वाला नहीं है। 

महंगाई पर नकेल लगाने में नाकामयाब केंद्र दे इस्तीफा
यदि हर हाथ को काम और महंगाई पर नकेल नहीं दे पा रही केंद्र सरकार तो उसे केंद्र में बने रहने का कोई मतलब नहीं होता तत्काल उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। विधायक विधायक अंसारी ने यह भी कहा कि बेरोजगारों को बेरोजगारों को काम और महंगाई पर नकेल नहीं दिया गया तो इरफान अंसारी अंसारी सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगा।