logo

जामताड़ा DC का औचक निरीक्षण: FCI गोदाम में गड़बड़ी और ड्यूटी से गायब मिली ANM, मांगा जवाब

Untitled24.jpg

जामताड़ा
जामताड़ा में सरकारी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त आलोक कुमार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय से लेकर एफसीआई गोदाम और जसाईडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किए गए औचक निरीक्षण में उपायुक्त ने लापरवाही, अव्यवस्था और अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाया। कहीं पंजी अपडेट नहीं मिलने पर अधिकारियों को चेतावनी दी गई, तो कहीं बिना सूचना ड्यूटी से गायब कर्मियों से जवाब-तलब किया गया। डीसी के सख्त तेवर के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है और सरकारी योजनाओं व जनसेवा में किसी भी तरह की कोताही पर कार्रवाई के संकेत साफ दिख रहे हैं।
FCI गोदाम व आरोग्य मंदिर में अनियमितताओं पर डीसी सख्त
जिल DC ने  आज भ्रमन के दौरान FCI के गोदाम और जसाईडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। FCI गोदाम में स्टॉक और वितरण पंजी में गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी तथा जर्जर भवन, सीलन और छत से रिसाव को बरसात से पहले दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं आरोग्य मंदिर में ANM के बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर डीसी ने MOIC को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।कार्यालयों में समयपालन व सुधार के निर्देश
उपायुक्त ने प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने सभी को समय पर कार्यालय आने, आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा पंचायत सचिवों को नियमित रूप से पंचायत सचिवालय में बैठने का निर्देश दिया। साथ ही सामुदायिक पुस्तकालयों को शीघ्र सुचारू रूप से संचालित करने को भी कहा।निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO) में आंगनवाड़ी सामग्री के वितरण में देरी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और सामग्री शीघ्र वितरित करने, स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन रखने तथा प्रखंड परिसर की साफ-सफाई बेहतर करने का आदेश दिया। ‘सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र’ के लिए एक माह पूर्व प्राप्त दीवार घड़ी, पंखा, एलईडी बल्ब और अन्य सामग्री अब तक कार्यालय में ही पड़ी हुई थी, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई।प्रखंड परिसर निरीक्षण और निर्देश
उन्होंने प्रखंड परिसर में स्थित आधार सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया। अंत में उपायुक्त ने बीडीओ और सीओ के आवास का भी जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि पुराने थाना भवन में वर्तमान में लाइब्रेरी संचालित हो रही है, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, प्रखंड परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्थित रखरखाव को देखते हुए उन्होंने पूरे परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की हिदायत दी। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे और सुगमता से पहुँचना चाहिए।
 

Tags - Jamtara Jharkhand News DC Inspection Government Action Public Administration