logo

जमशेदपुर में बेकाबू कार का कहर, स्पीड ब्रेकर पर उछली, 1 की मौत; 11 घायल

वीाकोी.jpg

जमशेदपुर
जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में हाता–जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।


स्पीड ब्रेकर पर उछली कार, कई वाहनों को मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि कार ओडिशा की ओर जा रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास बने स्पीड ब्रेकर पर कार अचानक उछल गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बेकाबू कार ने पहले एक टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मारी और फिर दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घायलों को अस्पताल पहुंचाया, पांच की हालत गंभीर
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Tags - Jamshedpur road accident Potka accident car accident Jharkhand Jamshedpur news Tata Magic collision road mishap India Jamshedpur Road Accident Jharkhand Breaking News Crime News Potka