logo

जमशेदपुर के मानगो में छठी मंजिल का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

DEATH8.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवर बस्ती स्थित अशोका टॉवर फेज-2 में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे  में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। यहां छठी मंजिल का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में मलबे की चपेट में आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग मनोहर धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मनोहर धीवर पास की एक दुकान से सामान लेने निकले थे। इसी दौरान अचानक इमारत के ऊपरी हिस्से से छज्जे का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा और वे उसकी चपेट में आ गये।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छज्जा गिरने के पीछे निर्माण में खामी थी या फिर रखरखाव में लापरवाही।

Tags - Jamshedpur Mango police station area Kunwar Basti Ashoka Tower Phase 2 tragic accident elderly man death sixth floor balcony collapse debris hit 60 year old Manohar Dhivar instant death