logo

जमशेदपुर DC ने MGM अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश; मरीजों से भी की मुलाकात

dc_jmsd.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षक एवं उपाधीक्षक के साथ बैठक कर अस्पताल की आधारभूत संरचना, चिकित्सीय सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं एवं विभिन्न वार्ड तथा पूरे अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में डीसी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर पंजीकरण एवं प्राथमिक जांच की सुविधा मिले। ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाये। प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए दवा का स्टॉक उचित मात्रा में रहे, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्ंकैन सुनिश्चित की जाये तथा आपातकालीन वार्ड में क्रिटिकल केयर की व्यवस्था मजबूत हो।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली उपचार सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता व मूलभूत सुविधा आदि की जानकारी ली। मरीजों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी उपायुक्त के समक्ष रखे। उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई और बेडशीट बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को एमजीएम अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand trending news jamshedpur news jamshedpur latest news jamshedpur DC jamshedpur DC news MGM hospital MGM hospital jamshedpur news