रांची
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 11वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार जैक बोर्ड के 11वीं का पासिंग प्रतिशत 99.12% रहा. इस परीक्षा में करीब 3.5 लाख स्टूडेंट्स पास हुए है, जबकि लगभग 3.58 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी. जैक के अनुसार, राज्य के सभी जिलों और प्रमंडलों में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा.
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आप जैक के आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाए. इसके बाद होम पेज पर JAC 11th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपने रोल नंबर डालें और सबमिट करें. इसके तुरंत बाद आपको अपना रिजल्ट दिखने लगेगा. आप इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा लें.
फरवरी महीने में हुई थी परीक्षा, JAC अध्यक्ष ने सभी को दी बधाई
रिजल्ट जारी होते ही JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हंसदा ने सभी स्टूडेंट्स, शिक्षक और अभिभावकों को बधाई दी. साथ ही जो छात्र सफल नहीं हो सके, उनसे अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने की अपील भी की. बता दें यह परीक्षा 25 से 28 फरवरी के बीच राज्यभर में हुई थी.
.jpeg)