logo

JAC ने फिर बढ़ाया मैट्रिक-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का शुल्क

JAC ने फिर बढ़ाया मैट्रिक-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का शुल्क

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने फिर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा (Matric & Intermediate Board Exam) की फीस बढ़ाई है। जैक ने बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए परीक्षा से संबंधित अलग-अलग शुल्क में वृद्धि की है। जैक ने परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी से संबंधित जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस बार शुल्क में 120 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जैक ने लगातार दूसरे वर्ष परीक्षा शुल्क बढ़ाया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि पिछले 2 साल में बोर्ड परीक्षा के शुल्क में 40 फीसदी तक की वृद्धि हो चुकी है। जैक ने मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले रेगुलर और प्राइवेट दोनों ही श्रेणियों के परीक्षार्थियों का शुल्क बढ़ाया है।

गौरतलब है कि जैक ने पिछले वर्ष परीक्षा शुल्क के अलावा पंजीयन समेत अन्य सभी प्रकार के शुल्क में बढ़ोतरी की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 26 नवंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 4 दिसंबर तक जमा होंगे। 

मैट्रिक और इंटर में कितना फीस भुगतान करना होगा!
गौरतलब है कि मैट्रिक में छात्राओं को अब न्यूनमत 1100 रुपये-1300 रुपये जबकि अधिकतम 1600-1800 रुपये तक का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग और EWS के छात्रों को बिना विलंब शुल्क के 1300 और विलंब शुल्क के साथ 1800 रुपये का भुगतान करना होगा। OBC, SC-ST वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम शुल्क 1300 रुपये जबकि अधिकतम 1600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट में छात्राओं के लिए 1,220 रुपये से लेकर अधिकतम 2,020 रुपये तक तय किया गया है। इंटर में सामान्य और EWS के छात्रों को बिना विलंब शुल्क के 1,520 और विलंब शुल्क के साथ 2,020 रुपये का भुगतान करना होगा।

 

लगातार दूसरे साल जैक बोर्ड ने फीस में वृद्धि की है
गौरतलब है कि पिछले साल में भी जैक बोर्ड ने 9वीं, 11वीं, मदरसा, मध्यमा, मैट्रिक, इंटर और शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षाओं के विभिन्न मदों के शुल्क में बढ़ोतरी की थी। पिछले वर्ष परीक्षा शुल्क में लगभग 30-32 फीसदी तक वृद्धि की गई थी। उस समय एक वर्ष में हुई बड़ी शुल्क वृद्धि को जैक के इतिहास की सबसे बड़ी बढ़ोतरी बताया गया था। अब लगातार दूसरे साल फीस बढ़ाई गई है, जिसका सीधा असर अभिभावकों की जेब पर होगा।  

Tags - JACIntermediate BoardMatric Board ExamJharkhand News