द फॉलोअप डेस्क
बिहार चुनाव कराने गए आईटीबीपी जवान ने खुदकुशी कर ली। दरअसल बेतिया में शनिवार शाम ITBP के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान गौतम कुमार यादव (33) के रूप में हुई है, जो झारखंड के धनबाद के चिरकुंडा का रहने वाला था। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोहंड भवानीपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय की है, जहां चुनाव ड्यूटी के दौरान जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। सारे जवान सोए थे उसी वक्त उन्होंने स्कूल की छत पर खुद को गोली मारी। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO रजनीश कांत प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। FSL की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

SDPO रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि, 1:30 बजे घटना की सूचना मिली। ITBP के एक जवान अपने हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। इस सूचना के बाद हम पहुंचे और जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेतिया SP डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि जवान ने खुदकुशी किया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कैंप में मौजूद जवानों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।