द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा में BLO के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी का बयान पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक विवाद का केंद्र बना हुआ है। एक कथित वीडियो बयान में उन्होंने कहा था कि “अगर एसआईआर करने कोई BLO आए तो उन्हें पकड़कर रखिए, मैं आकर छुड़ाऊंगा।” इस टिप्पणी को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों ने उन पर निशाना साधा। अब स्वास्थ्य मंत्री ने अपना स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि उनका बयान फर्जी BLO बनकर ग्रामीणों को धमकाने वाले तत्वों के खिलाफ था, न कि असली BLO के खिलाफ। मंत्री ने कहा कि विपक्ष उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है। “मेरी चेतावनी फर्जी लोगों के लिए थी, असली BLO लोकतंत्र की रीढ़ हैं”

इरफ़ान अंसारी ने अपने संदेश में स्पष्ट कहा: “BLO हमारे सम्मानित निर्वाचन अधिकारी हैं। मैंने कभी भी BLO को लेकर कुछ गलत नहीं कहा। मेरी बात केवल उन फर्जी लोगों पर थी, जो नकली BLO बनकर ग्रामीणों को धमकाते हैं, ‘नाम काटने’ का डर दिखाते हैं और पैसे वसूलते हैं।” उन्होंने बताया कि जामताड़ा में ग्रामीणों ने कई बार फर्जी BLO और साइबर ठगों की गतिविधियों की शिकायत की है। “जामताड़ा पहले से साइबर फ्रॉड से प्रभावित जिला है। लोगों ने बताया था कि कुछ लोग BLO के नाम पर घर-घर जा रहे हैं, धमका रहे हैं और पैसे मांग रहे हैं। इसलिए मैंने उपायुक्त को अवगत कराया और विशेष निगरानी की मांग की।”

ग्रामीण ऐसे लोगों को पकड़कर प्रशासन को सौंपें” मंत्री ने कहा कि उनकी अपील केवल अपराधियों के खिलाफ थी। मैंने कहा था- अगर कोई संदिग्ध या फर्जी व्यक्ति BLO बनकर आए, तो उसे पकड़ें और तुरंत प्रशासन को सूचना दें। यह संदेश पूरी तरह जनहित में था।” भाजपा पर तीखा प्रहार- “अब मुद्दे न होने की हताशा में बयान तोड़ रही है। इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी उनकी बातों को गलत तरीके से पेश कर रही है। भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है चाहे विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी या किसान का सवाल हो, उनके पास कोई जवाब नहीं। इसलिए वे मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
.jpeg)
उन्होंने तंज करते हुए कहा- अगर भाजपा के पास मुद्दे नहीं बचे हैं, तो मुझसे मांग ले- मैं मुद्दे दे दूँगा। भाजपा को इरफ़ान फोबिया हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा उनकी लोकप्रियता से परेशान है। भाजपा दिन-रात सिर्फ एक ही चीज़ से परेशान है इरफ़ान अंसारी। यह उनकी हताशा का संकेत है कि हर मुद्दे में उन्हें मैं ही नजर आता हूँ। चेतावनी जनता की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए थी। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में साइबर अपराध लंबे समय से समस्या रहा है, ऐसे में जनता को जागरूक करना आवश्यक है। मेरी चेतावनी जनता की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए थी। भाजपा इसे भी राजनीतिक रंग दे रही है, लेकिन अपराधियों पर कार्रवाई की मेरी मांग जारी रहेगी।

विवाद अभी भी जारी
हालांकि इरफ़ान अंसारी ने अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण दे दिया है, लेकिन विपक्ष इसे चुनावी माहौल में बड़ा मुद्दा बना रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ कहा है कि वे केवल फर्जीवाड़े में शामिल अपराधियों के खिलाफ हैं, न कि निर्वाचन आयोग के वास्तविक BLO के।