द फॉलोअप डेस्क
इंडिगो की उड़ानों में आई भारी अव्यवस्था के कारण शुक्रवार को 400 से अधिक फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को लंबे इंतज़ार और कैंसिलेशन का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी एयरलाइन 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर चुकी है। इंडिगो ने अपने बयान में स्वीकार किया कि पिछले दो दिनों से उसका नेटवर्क काफी बाधित रहा है। एयरलाइन ने यात्रियों से माफ़ी मांगते हुए DGCA को आश्वस्त किया कि 8 दिसंबर से उड़ानों में देरी नहीं होगी। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि उसके संचालन 10 फरवरी तक पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। एयरलाइन ने यह भी माना कि FDTL नॉर्म्स के दूसरे चरण को लागू करने में गलत फैसले और योजना की कमी इस बड़े व्यवधान की मुख्य वजह रही।

देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स की स्थिति
मुंबई एयरपोर्ट:
5 दिसंबर को 53 डिपार्चर और 51 अराइवल मिलाकर कुल 104 उड़ानें रद्द हुईं।
बेंगलुरु एयरपोर्ट:
5 दिसंबर को 52 अराइवल और 50 डिपार्चर उड़ानें रद्द की गईं।
हैदराबाद एयरपोर्ट:
43 आगमन और 49 प्रस्थान उड़ानें कैंसिल हुईं।

पुणे एयरपोर्ट:
5 दिसंबर की रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक 16 अराइवल और 16 डिपार्चर फ्लाइट्स रद्द रहीं।
थिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट:
4 दिसंबर को इंडिगो की 5 आगमन और 5 प्रस्थान उड़ानें विलंबित रहीं।
5 दिसंबर को अब तक 3-3 उड़ानें देर से पहुंची/उड़ीं, जबकि 2 आगमन और 2 प्रस्थान उड़ानें रद्द हुईं।