logo

यूपी में मां ने अपने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मार डाला, पति सऊदी अरब में है; खुद लापता

a468.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

यूपी के अंबेडकरनगर में मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मार डाला और फरार हो गई। बच्चों का पिता सऊदी अरब में नौकरी करता है और बताया जा रहा है कि उसने वहीं किसी पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली है। आरंभिक जांच के आधार पर पुलिस का ऐसा मानना है कि सऊदी अरब में पति के पाकिस्तानी महिला से शादी कर लेने से हत्यारोपी मां नाराज थी और  इसी तनाव में आकर उसने बच्चों की हत्या कर दी। मृतकों में एक लड़की और 3 लड़के शामिल हैं।  

पूरी घटना अकबरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ले की है। एएसपी प्राची सिंह ने बताया कि शनिवार को दोपहर में 3:40 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरानपुर  मोहल्ले में 4 बच्चों की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुटी है। 

 

एक ही बिस्तर पर मिले खून से लथपथ शव
पुलिस ने बताया कि हत्या की सूचना पर जब वे मीरानपुर मोहल्ले में स्थित एक मकान पर पहुंचे तो देखा कि एक बिस्तर पर  4 बच्चों का खून से लथपथ शव पड़ा है। घर का दरवाजा भीतर से बंद था और बच्चों की मां गायब थी। मृतक बच्चों के पिता का नाम नियाज है। नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी करता है और जानकारी है कि उसने एक पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली है। 

तनाव में आकर महिला ने कर दी बच्चों की हत्या
अंबेडकरनगर की एसएसपी प्राची सिंह ने बताया कि मृत बच्चों की उम्र क्रमश 14, 12, 10 और 8 वर्ष है।  बच्चों की मां 35 वर्षीय महिला फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हत्यारोपी मां की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। 

Tags - AmbedkarnagarFour Child KilledMother Killed her Four ChildUP Child Killed