logo

रांची में ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग प्रेमिका का रेप 

RAPEVICTIM11.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के चान्हो थाना क्षेत्र से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। वहीं दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपी भी नाबालिग हैं। नाबालिग पीड़िता की उम्र 17 साल है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को उसके प्रेमी ने रात को मिलने के लिए बुलाया था। जब पीड़िता उससे मिलने गयी तो प्रेमी पहले उसे एक सुनसान जगह ले गया फिर जबरदस्ती उसके साथ शारिरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने अपने 3 दोस्तों को भी बुलाया, जिन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह अपने घर गयी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसकी बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


 

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Gang Rape