logo

जमशदपुर में एक घंटे में दो स्थानों पर चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाएं बनीं निशाना

jamshedpur_chain_snatching.jpg

जमशेदपुर
जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग गिरोह का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. अब हालात ऐसे हो चले हैं कि सुबह की सैर पर निकलना भी महिलाओं के लिए असुरक्षित महसूस होने लगा है. सोमवार सुबह महज एक घंटे के भीतर शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक कर रही महिलाओं से सोने की चेन छीन ली गई. लगातार हो रही घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े कर दिये है.
पहली घटना सोनारी थाना क्षेत्र की है. जहां शिव गंगा अपार्टमेंट निवासी परमजीत कौर सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं. बताया जाता है कि जैसे ही वह कुंज नगर के पास पहुंचीं, बाइक सवार दो अपराधी अचानक उनके करीब आये और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गये. घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही दोनों बदमाश मौके से निकल चुके थे. बाद में महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला.

 

Tags - Chain Snatching Jamshedpur Jamshedpur Chain Snatching Chain Snatching news jamshedpur Chain Snatching news Chain Snatchig updates Morning Walk Women jamshedpur Women Chain Snatching