द फॉलोअप, जमशेदपुर:
Crime News: जमशेदपुर के कदमा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सिर्फ नकदी और जेवरात ही चोरी (Jewelry and Cash Stolen) नहीं की, बल्कि एक परिवार की रोजमर्रा की सामान भी ले उड़े। दरअसल, घर में घुसे चोर सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद के साथ गैस सिलेंडर, राशन और खाना बनाने का जरूरी सामान तक समेट ले गये। चोरी के बाद घर में ऐसा कुछ नहीं बचा कि मां-बेटी आसानी से खाना तक बना सकें। शहर में पुलिस की हाईटेक गश्त और सुरक्षा के दावों के बीच चोरी की इस घटना ने एक बार फिर पुलिस (Jamshedpur police) की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। घटना रविवार देर रात कदमा के गणेश पूजा मैदान के पीछे घटी है।

घर में न गैस सिलेंडर बचा और न ही राशन
यहां एक महिला अपनी बेटी के साथ रहती हैं। उनका बेटा नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर है। रविवार रात मां-बेटी घर में सो रही थी। देर रात दरवाजे की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। घर के दूसरे कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद लेकर जा चुके थे। इसके साथ ही घर में मौजूद गैस सिलेंडर, राशन और घरेलू इस्तेमाल की कई जरूरी चीजें भी गायब थी। इस चोरी के बाद मां-बेटी के सामने परेशानी खड़ी हो गयी है। चोरों ने घर की जमा-पूंजी के साथ रसोई का सामान भी नहीं छोड़ा। अब उनके सामने भोजन तैयार करने तक का संकट है। घर में न गैस सिलेंडर बचा है और न ही पर्याप्त राशन।

पुलिस की गश्ती टीम कहां थी
सोमवार सुबह दोनों ने बेटे के दोस्त से मदद मांगी। इसके बाद उसके साथ ही कदमा थाना (Kadma Police Station) पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज करायी। परिवार ने चोरी किए गये सामान की बरामदगी की गुहार लगायी है। पुलिस की ओर से हाईटेक निगरानी और गश्त (High-tech surveillance and patrolling) के दावे किये जाते हैं, लेकिन चोर बेखौफ होकर घरों को निशाना बना रहे हैं। सवाल यह है कि रात में पुलिस की गश्ती टीम कहां थी और चोर घरेलू सामान से लेकर गैस सिलेंडर तक लेकर निकल गये। लेकिन किसी को भनक तक क्यों नहीं लगी। री की घटनाओं का सबसे बड़ा खामियाजा उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भुगतना पड़ रहा है, जिनकी जमा-पूंजी ही उनकी सुरक्षा (Security) का आखिरी सहारा होती है।