जमशेदपुर:
Jharkhand News: जमशेदपुर (Jamshedpur) के बिरसानगर में ब्राउन शुगर (Brown Sugar) की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 पुड़िया में रखी 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर, एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन और 1300 रुपये नकद बरामद किया गया हैं। गिरफ्तार तीनों युवकों के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बिरसानगर से हुई आरोपी युवकों की गिरफ्तारी
शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिरसानगर जोन नंबर तीन में सृष्टि गार्डन के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बिरसानगर निवासी 26 वर्षीय विकास दास, 23 वर्षीय आकाश दास और हरि मंदिर के पास रहने वाले 23 वर्षीय रोशन मुंडा उर्फ गुंडा के रूप में हुई है।

गिरफ्तार युवकों को आपराधिक रिकॉर्ड रहा है
सिटी एसपी के अनुसार, गिरफ्तार युवकों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। विकास दास के खिलाफ बिरसानगर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। आकाश दास पर बिरसानगर थाने में तीन और गोविंदपुर थाने में एक मामला दर्ज है। वहीं, रोशन मुंडा उर्फ गुंडा के खिलाफ भी बिरसानगर थाने में 3 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।