logo

गुमला में बेटे ने बुजुर्ग पिता की लाठी से पीट-पीटकर ली जान

ुहसतो41.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया खिजुर टोली गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कृष्णा महली के रूप में हुई है। आरोपी बेटे का नाम मारवाड़ी महली है। ग्रामीणों का कहना है कि बाप-बेटे में पहले भी लड़ाई होती रही है। इस बार सरकारी राशन के वितरण को लेकर दोनों में विवाद हुआ। पहले दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान गुस्से में आए मारवाड़ी महली ने पास रखी लाठी उठाई और अपने पिता को मारने लगा। कृष्णा महली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पिता-पुत्र के बीच पिछले कुछ दिनों से माहौल तनावपूर्ण था। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, आरोपी मारवाड़ी महली की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।