चाईबासा:
चाईबासा में ट्यूशन से घर लौट रही युवती पर जानलेवा हमला हुआ है. अज्ञात हमलावर ने युवती को कम से कम 8 बार चाकू मारा. घटना नीमडीह कल्याणपुर मोहल्ले की है. चाकू के ताबड़तोड़ हमले से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी. पुलिस ने युवती को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भिजवा दिया. घटना बुधवार देर शाम 8 बजे की है.
मोहल्ले के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है पीड़िता
बताया जा रहा है कि युवती रोज की तरह मोहल्ले में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रही थी, तबी गली में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात युवक ने उसपर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने युवती के पेट, पीठ, सीना, गर्दन और हाथ पर लगातार चाकू से वार किया. अचानक हुए इस हमले पीड़िता को संभलने का मौका भी नहीं मिला. हमला करने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला.