logo

बर्द्धमान की चुनाव सभा में मोदी ने कहा- घुसपैठिए अब बोरिया विस्तर बांध ले

सत.jpg

द फॉलोअप, बर्द्धामान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस और घुसपैठियों पर खूब बरसे। उन्होंने राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही गुसपैठियों को पश्चिम बंगाल से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब घुसपैठिए  अपना बोरिया विस्तर बांध ले। साथ ही प्रधानमंत्री ने उन लोगों को भी चेताया जिन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाने में घुसपैठियों को मदद की है। पीएम ने कहा कि शरणार्थियों को सम्मान के साथ भारतीय नागरिकता दी जाएगी।  


प्रधानमंत्री ने कहा कि  मतुआ और नामशूद्र समाज समेत अन्य सभी शरणार्थी परिवार किसी टीएमसी नेता की दया पर नहीं, बल्कि भारत के संविधान के संरक्षण में हैं। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने छह गारंटी की भी घोषणा की। इसमें पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था, शरणार्थियों को संवैधानिक अधिकार और सातवां वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना शामिल है।

Tags - West Bengal Assembly PM Modi election rally infiltrators warning six guarantees