द फॉलोअप डेस्क, रांची:
ईडी के रांची जोनल ऑफिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आदेश के मुताबिक मुख्यालय के एडमिनिस्ट्रेशन एंड अकाउंट्स विभाग में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत तुषार मलिक का तबादला रांची जोनल ऑफिस में किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषार मलिक बहुत जल्द रांची में अपना नया कार्यभार संभाल लेंगे। बताया जा रहा है कि देश के विभिन्न जोनल और सब-जोनल ऑफिस में, मसलन, हैदराबाद, शिमला, भोपाल, कोलकाता, मुंबई, गुवाहाटी और लखनऊ में व्यापक बदलाव हुआ है। दरअसल, यह ईडी की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के तहत किए गये उस प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न ग्रेड के अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और पदस्थापन किया गया है।
शुक्रवार को जारी आदेश में डिप्टी-डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, एन्फोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट स्तर के 50 से ज्यादा ऑफिसर्स का कार्यक्षेत्र बदला गया है।

डिप्टी डायरेक्टर्स जिनका तबादला हुआ है
जिन डिप्टी डायरेक्टर्स का तबादला हुआ है, उनमें सुमित शर्मा को हैदराबाद जोनल ऑफिस से शिमला सब-जोनल ऑफिस भेजा गया है। स्वाति नोखवाल को भोपाल जोनल ऑफिस से हैदराबाद जोनल ऑफिस भेज दिया गया या है। प्रणव दुबे का तबादला हेडक्वार्टर ऑफिस से भोपाल जोनल ऑफिस में किया गया है। दानिश अगस्तम को दीमापुर सब-जोनल कार्यालय से हेडक्वार्टर ऑफिस स्थानांतरित किया गया है। दिपेश मंडल को गुवाहाटी जोनल ऑफिस से जयपुर जोनल ऑफिस भेज दिया गया है।

असिस्टेंट डायरेक्टर्स का भी हुआ फेरबदल
असिस्टेंट डायरेक्टर स्तर पर नीरज तायल को भुवनेश्वर जोनल ऑफिस से देहरादून सब-जोनल ऑफिस भेज दिया गया है। देवदत्त सारंगी को रायपुर जोनल ऑफिस से भुवनेश्वर जोनल ऑफिस ट्रांसफर किया गया है। प्रताप सिंह को लखनऊ जोनल ऑफिस से हेडक्वार्टर स्थानांतरित किया गया है। दुर्गेश सिंह को बेंगलुरु जोनल ऑफिस से लखनऊ जोनल ऑफिस ट्रांसफर किया गया है।

असिस्टेंट ऑफिसर्स में से कौन कहां गया
तुषार विपुल को इलाहाबाद सब-जोनल ऑफिस से दिल्ली जोनल ऑफिस-2 में भेजा गया है। अमित कुमार का तबादला भोपाल जोनल ऑफिस से रायपुर जोनल ऑफिस ट्रांसफर किया गया है। आशुतोष वर्मा इंदौर सब-जोनल ऑफिस से रायपुर जोनल ऑफिस भेजा गया है। मनिराम तिवारी दिल्ली जोनल ऑफिस -2 से श्रीनगर जोनल ऑफिस ट्रांसफर किया गया है।