logo

30 सितंबर को ICC की अहम बैठक, गुलाम अहमद मीर सहित ये सीनियर नेता होंगे शामिल

30 सितंबर को ICC की अहम बैठक, गुलाम अहमद मीर सहित ये सीनियर नेता होंगे शामिल

द फॉलोअप डेस्क 
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। यह सम्मेलन 30 सितंबर को होगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सह प्रभारी सांसद सप्तगिरि शंकर उल्का और सिरीबेला प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि इस सम्मेलन में आईसीसी सदस्य, प्रदेश प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, अग्रणी मोर्चा संगठनों, विभागों के अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष शामिल होंगे। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की तैयारी, चुनावी मुद्दे, कार्ययोजना और महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंज लेटेस्ट न्यूज कांग्रेस गुलाम अहमद मीर Jharkhand News Jharkhand Latest News Congress Ghulam Ahmed Mir