logo

गुमला में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की

ोंा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के टोटो थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त पति ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की बहन सुशीला उरांव ने बताया कि भाभी अपने पति संदीप उरांव को मंगलवार सुबह एक वैद्य के पास इलाज के लिए ले गई थी। इलाज के बाद घर लौटने पर सरोज खाना परोस रही थीं, तभी संदीप वहां से भागने लगा। सरोज उन्हें कुछ दूर से पकड़कर घर वापस लाईं। इसी दौरान विवाद शुरू हो गया। गुस्से में संदीप ने कुल्हाड़ी उठाई और सरोज के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


स्थानीय लोगों ने संदीप उरांव को पकड़कर रखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। आरोपी संदीप उरांव से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। मृतका सरोज उरांव की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी शिवपुर डुमरला में हुई थी, जिससे उनकी एक बेटी है। पहले पति की मौत के बाद सरोज ने लगभग चार साल पहले संदीप उरांव से दूसरी शादी की थी। दंपती का ढाई साल का एक बेटा भी है।