logo

14 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को लगाया जाएगा HPV टीका, आज से साहिबगंज में अभियान शुरू

Vaccine.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड के साहिबगंज जिले के संयुक्त स्वास्थ्य भवन सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिले की 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी 14,394 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए रविवार से एचपीवी टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीका केवल उन बच्चियों को लगाया जाएगा, जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक नहीं है। जिले के सभी स्कूलों में अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठक करके जानकारी दे दी गई है। अभिभावकों से सहमति-पत्र भी लिया जा रहा है, ताकि बच्चियों का टीकाकरण किया जा सके। टीकाकरण में प्रिंसिपल, क्लास टीचर और अभिभावकों की उपस्थिति में ही बच्चियों को वैक्सीन दी जाएगी। पहले चरण में साहिबगंज जिले के आठ सीएचसी में टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए मॉनिटरिंग कमेटी और रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान 30 मार्च से अगले तीन माह तक चलेगा। साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित पटेल चौक के पास एमसीएच में 29 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे डीसी हेमंत सती समेत अन्य अधिकारियों ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर दिया।
टीकाकरण का लक्ष्य
सीएचसी बरहेट: 1,551
सीएचसी बोरियो: 2,181
सीएचसी पतना: 1,030
अनुमंडल अस्पताल राजमहल: 2,094
सीएचसी सदर: 2,037
सीएचसी तालझारी: 979
सीएचसी उधवा: 2,251
कुल: 14,394

Tags - Sahibganj HPV Vaccination 2026Cervical Cancer Prevention JharkhandHPV Vaccine GirlsHPV Vaccination Campaign Sahibganj14394 Girls VaccinatedJharkhand Health DepartmentSchool HPV VaccinationChild Health Vaccine ProgramRapid Response Team HPVMonito