रांची
आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में एनडीए और भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह ऐतिहासिक जनादेश एनडीए के विकास और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत नेतृत्व क्षमता को जनता का पूर्ण समर्थन दर्शाता है। महतो ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित सरकारें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगीं और समृद्धि एवं प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्थापित करेंगीं।

घुसपैठ पर लगाम लगेगी
वहीं आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लंबे कुशासन का अंत हुआ और विकास तथा सुशासन के लिए जनता ने वोट दिया। प्रभाकर ने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है और उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के विकास पर मुहर लगाई है। बंगाल लगातार विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा था। अब इसके विकास को नई दिशा मिलेगी और घुसपैठ पर लगाम लगेगी।
