logo

झारखंड और स्पेन के बीच व्यापार व निवेश को लेकर हाई लेवल मीटिंग, को-ब्रांडिंग पर खास जोर

spain003254.jpg

रांची 
नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में आज झारखंड सरकार और स्पेन दूतावास के बीच एक अहम उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में झारखंड सरकार की ओर से उद्योग विभाग के सचिव अरवा राज कमल ने नेतृत्व किया, जबकि स्पेन की ओर से प्रमुख आर्थिक और वाणिज्यिक काउंसलर लूसिया पतेर्नीना ने प्रतिनिधित्व किया। यह संवाद हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री की स्पेन यात्रा के बाद की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया था।


बैठक में औद्योगिक निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, प्रदर्शनी अवसंरचना, खनन तकनीक और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। झारखंड सरकार ने एक औपचारिक समझौता ज्ञापन (MoU) के जल्द निष्पादन और स्पेन-झारखंड समन्वय प्रकोष्ठ की स्थापना का प्रस्ताव रखा ताकि दीर्घकालिक सहयोग को संस्थागत रूप दिया जा सके।
आगामी सम्मेलनों और व्यापारिक आयोजनों में स्पेन के साथ को-ब्रांडिंग की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में, वर्ष के अंत में स्पेन के व्यापारिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल के रांची दौरे की योजना पर भी चर्चा हुई।
बैठक में शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी निकायों के बीच क्षमता निर्माण, कौशल विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उपायों पर भी विचार किया गया। बैठक का समापन दोनों पक्षों की इस प्रतिबद्धता के साथ हुआ कि निवेश, नवाचार और जनता से जनता के जुड़ाव को संस्थागत समर्थन देने के लिए प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest