logo

फायरिंग करके ज्वेलरी शॉप लूटा, गहने पिघलाकर बेच दिए; हजारीबाग पुलिस के हत्थे चढ़े 7 बदमाश

फायरिंग करके ज्वेलरी शॉप लूटा, गहने पिघलाकर बेच दिए; हजारीबाग पुलिस के हत्थे चढ़े 7 बदमाश

हजारीबाग:
हजारीबाग पुलिस ने बड़कागांव में ज्वेलरी शॉप में फायरिंग और लूटपाट करने वाले संगठित आपराधिक गिरोह के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 1 देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल फोन और 1 बाइक बरामद की है. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बीते 7 फरवरी को बड़कागांव स्थित नंदिनी ज्वेलर्स में फायरिंग और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था. इस वारदात का मास्टरमाइंड बड़कागांव का ही रहने वाला संदीप कुमार सोनी है.

इसी ने पहले शॉप की रेकी की थी और फिर गिरोह के अन्य साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गहने पिघलाकर बेच दिया है. 

8 अप्रैल को पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
दरअसल, 8 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर टीपी-05 के पास कुछ अपराधी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना के बाद एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपे 3 संदिग्धों को पकड़ा. उनकी पहचान चतरा जिले के विनोद कुमार भुईयां, प्रिंस यादव और तेजु कुमार भोक्ता के रूप में हुई.

फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है. हजारीबाग से यह बड़ी सफलता मानी जा रही है.

Tags - Hazaribagh NewsHazaribagh Jewelry Shop LootLootLootingHazaribagh News Update