logo

झारखंड में सुबह-सुबह महसूस हुआ कंपन, रांची के कई इलाकों में हलचल

झारखंड में सुबह-सुबह महसूस हुआ कंपन, रांची के कई इलाकों में हलचल

द फॉलोअप डेस्क:

Jharkhand Earthquake: झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) में मंगलवार की सुबह भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए जाने की सूचना सामने आई है। सुबह करीब 7 बजकर 2 मिनट पर अचानक धरती में कंपन होने से लोग कुछ देर के लिए सकते में आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घरों में पंखे और अन्य सामान हिलते महसूस हुए। कई लोगों ने एक-दूसरे से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। दरअसल, मंगलवार सुबह आए भूकंप का असर झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी महसूस किए जाने की खबर है।

नेपाल के कोशी प्रदेश में था भूकंप का केंद्र, 20 किमी थी गहराई

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 बजकर 2 मिनट 47 सेकेंड पर नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में था। भूकंप का केंद्र 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया, जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 20 किलोमीटर नीचे थी। इसके झटके भारत के अलावा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए जाने की खबर है। फिलहाल इस भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है।


 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand Latest NewsHazaribagh EarthquakeJharkhand Earthquake Today