logo

हजारीबाग की बेटी आर्या टी20 वर्ल्ड कप जर्सी कैंपेन में बनी मॉडल

तोकसा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग की बेटी आर्या किशोर ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। आर्या को भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप के लिए लॉन्च एडिडास जर्सी कैंपेन में मॉडल के रूप में शामिल होने का अवसर मिला। इस कैम्पेन में वे हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे चर्चित क्रिकेटरों के साथ नजर आईं। हजारीबाग में जन्मी आर्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की और कम उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। वर्तमान में वे दिल्ली में रहकर मॉडलिंग, अभिनय और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। आर्या ने अब तक रिलायंस, लैक्मे सहित कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने तरंग ग्रुप हजारीबाग द्वारा आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया है। अपनी इस सफलता का श्रेय आर्या ने अपने माता-पिता, बहन, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उनके इस राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन ने झारखंड के युवा प्रतिभाओं की क्षमताओं को नई पहचान दिलाई है।